Followers

Oct 19, 2020

हाँ नारी .......अब तुम्हे अबला नहीं मर्दानी बनना पड़ेगा |

 


पवित्रता पर कोई जब तुम्हारे आँख उठाये तो तुम्हे रणचंडी भवानी बनना पड़ेगा ,

सहायता की पुकार नहीं , पापियों के संहार का आहवान बनना पड़ेगा

पुष्प सा कोमल नहीं , तेज खड्ग का धार बनना पड़ेगा ,

हाँ नारी .......अब तुम्हे अबला नहीं मर्दानी बनना पड़ेगा |



पवित्रता- वीरता तुम्हारी , राष्ट्र का आधार है

राष्ट्र हेतु तुम्हे चरित्रवान ही नहीं , वीर-बलवान बनना पड़ेगा ,

करुणा की पुकार नहीं , विजय हुंकार की दहाड़ बनना पड़ेगा

कोई अभिनेत्री नहीं , वीरांगना का साक्षात् प्रमाण बनना पड़ेगा

हाँ नारी ...........अब तुम्हे अबला नहीं मर्दानी बनना पड़ेगा |



धर्म की आधार हो तुम ,

वशुधा का स्व प्रमाण हो तुम ,

सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में अनंत आदिशक्ति का गुणगान हो तुम ,

इस कलयुग के कालखंड में तुम्हे ......

धर्म का अंत नहीं , धर्म का उत्थान बनना पड़ेगा

कलयुग के पापों का अंत , सतयुग का उत्थान बनना पड़ेगा

हाँ नारी......अब तुम्हे अबला नहीं मर्दानी बनना पड़ेगा |


आकाश आर्यावर्त