Followers

Dec 12, 2020

उलझन | कविता | आकाश आर्यावर्त

कभी लिखता हूँ ....

तो कभी मिटाता हूँ.... 

तुम्हारी  यादों  में ही कभी  खुद को ,

अब  उलझा हुआ पाता हूँ , 


आकाश ,love poetry , hindi shayari , shayari



कभी गुमशुम सा होता हूँ....

तो कभी मुस्कुराता हूँ ....

तुम्हारी बातों की गहराई में ही कभी खुद को ,

अब  डूबा हुआ पाता हूँ ,


कभी हँसता हूँ ......

तो कभी उदास हो जाता हूँ ......

तुम्हारे न होने से कभी यूँ ही बस ,

अब परेशान सा हो जाता हूँ ,

 


कभी होश में होता हूँ.....

तो कभी जाने कहाँ खो जाता हूँ.....

तुम्हारे ख्वाबों की दुनियां में यूँ ही , 

अब बस गुम सा हो जाता हूँ ,



कभी सोचता हूँ तुम्हे.....

तो कभी खुद को ही भूल जाता हूँ ..... 

.

.

.

इतना भी क्या है ?

ऐसा क्यों है ?

जब हम कभी मिले भी नहीं !

जब हमने कभी बात भी नहीं की !

तो ऐसा अब मेरे साथ होता क्यों है ?

इस बात से हैरान और परेशान आजकल  हूँ मैं  !


शांत - स्थिर - पावन  जीवन रूपी सरोवर में....

तुम्हारे स्मृतियों की तरंग से मनोभावों में हलचल  क्यूँ है ?

स्व - सम्पूर्ण होकर भी तुम्हारी इतनी तीव्र इच्छा अब क्यूँ है ?

क्यूँ........................?




( Ordinary i rule on my emotions - thought - ideas . They never disobey mine orders but nowadays it's getting out of control......memories are roaming in mind most of the time !

While knowing detachment process of memories trough Specific Meditations....But Mine Soul Vibes are being influenced by Your Vibes or Because of Unknown factors but it's creating delusion !

I am quite surprised by such emotional influence over me.....

Anyway....i written what i felt

And i am true to my duties and emotions.......Let's see what's universe gonna to make happen ? )


- Akash Aryavart